महेश्वर का अहिलेश्वर मन्दिर भगवान शिव को ही समर्पित एक अन्य मन्दिर है। यह मन्दिर पवित्र नर्मदा नदी के तट पर स्थित है। इस मन्दिर में भगवान राम की मूर्ति भी है। अहिलेश्वर मन्दिर भी महेश्वर के मन्दिरों के लक्षणों को प्रदर्शित करता है।
इस मन्दिर के गुम्बदों और लाटों की उत्कृष्ट शिल्पकला और वास्तुकला इसके उदाहरण हैं। मन्दिर परिसर में मराठा सैनिकों और घोड़ों की सुन्दर नक्काशियाँ प्रदर्शित हैं जो यहाँ आने वाले पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करते हैं। मन्दिर का मण्डप प्रभावशाली अलंकरण से सजाया गया है।
मन्दिर का सम्पूर्ण परिवेश एक शान्त और शुद्ध वातावरण सृजित करता है और विशेषकर इसकी पवित्र नर्मदा नदी से निकटता महत्वपूर्ण है। अहिलेश्वर मन्दिर में दर्शन का समय प्रातः 7 बजे से शाम के 6.30 बजे तक है। इसके अलावा आरतियाँ प्रातः 8 बजे और सांय 6 बजे होती हैं।