मण्डलेश्वर मध्यप्रदेश राज्य के खरगौन जिले में स्थित है। अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के कारण यह कस्बा छोटा होने के बावजूद उल्लेखनीय है। मण्डलेश्वर पवित्र नर्मदा नदी के तट पर स्थित है। मण्डलेश्वर के आकर्षणों में काशी विशेश्वर, राम मन्दिर और गंगा-जीरा जैसे मन्दिर शामिल हैं।
श्रीद्त्त मन्दिर और छप्पन देव मन्दिर भी इसी सूची का हिस्सा हैं। हथिनी, सहस्त्रधारा और रामकुण्ड जैसे कई और स्थान ऐतिहासिक महत्व के हैं। चूँकि काफी समय पहले यह एक साम्राज्य था इसलिये यहाँ की इमारते देखने लायक हैं। मण्डलेश्वर के स्थानीय निवासी होली, नर्मदा जयन्ती, दिवाली, गणेश चतुर्थी आदि पर्व मनाते हैं।
मण्डलेश्वर में राम घाट कस्बे का एक और प्रसिद्ध स्थान है। हाल ही में मण्डलेश्वर में बहुत विकास हुआ है। ऐतिहासिक संरचनाओं और आधुनिक विकास के सम्मिश्रण के कारण यह कस्बा जिले के आसपास के कस्बों से भिन्न लगता है।



Click it and Unblock the Notifications