बाज बहादुर महल, 16 वीं सदी की एक इमारत है जिसमें बड़ा सा आंगन, बड़ा सा हॉल और एक छत शामिल है, यहां से पर्यटकों को सांस को थाम लेने वाला दृश्य देखने को मिलता है। इस महल को देखने के लिए दूर - देश से यानि सारी दुनिया से पर्यटक आते है।
यह महल, रूपमती और बाज बहादुर के बीच की प्रेम कहानी के दूसरे पहलू को दिखाता है जो धर्म और दुनियादारी से परे थी। हालांकि, महल की दीवारों पर समय और प्रकृति की मार स्पष्ट दिखाई देती है, महल की दीवारों के कई खंभे और प्रवेश द्वार, लम्बे गलियारों से गुजरते हुए यहां के सुनहरे अतीत की झलक देखी जा सकती है जो पूरे महल में दिखाई पड़ती है।
महल का गार्डन एरिया, अद्भुत और शांत दृश्य प्रदान करता है। इस महल को 1509 में बनवाया गया था। यहां कई पहाडि़यां स्थित है जिनके बीच में बात बहादुर महल को 1555 से 1561 के बीच में बनाकर तैयार कर दिया गया। इस महल की वास्तुकला में कला और स्थापत्य का अनुकरणीय नमूना है।



Click it and Unblock the Notifications