मंगन से 12 किमी दूर सिंघिक गांव 5200 फिट की ऊंचाई पर बसा है। यहां से कंचनजंघ और सिनिओलचु पहाड़ का विहंगम नजारा देखने को मिलता है। गांव में एक प्राचीन मठ है जो काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां के पहाड़ और जंगल भी इसे पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बना देते हैं।
सिंघिक से कंचनजंघा और सिनिओलचु का सबसे खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। हरी-भरी वादियां और इसके बीच से बहती तीस्ता नदी इस जगह को और भी मनमोहक बना देती है। इस कारण एकांतता को पसंद करने वालों को यह जगह खूब भाता है।
उत्तरी सिक्किम के दूसरे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सिंघिक से करीब ही हैं। सिंघिक पर्यटकों के लिए रात में रुकने की भी सुविधा मुहैया कराता है।



Click it and Unblock the Notifications