1983 में निर्मित सिरिजोंगा युमा मंघीम की वास्तुशिल्पीय बनावट पश्चिम बंगाल के मार्तम में स्थित सिरिजोंगा युमा मंघीम से मिलती-जुलती है। जनवरी के महीने में मनाए जाने वाले माघे संक्रांति के दौरान यहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।
माघे संक्रांति त्योहार के बाद सिक्किम में गर्मी पड़नी शुरू हो जाती है। नेपालियों द्वारा मनाया जाने वाला यह त्योहार बिक्रम संबत कैलेंडर के अनुसार 10वें महीने के पहले दिन मनाया जाता है। इस दिन सिक्किम और आसपास के जगहों में मेले व अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications