सुखद उष्णकटिबंधीय जलवायु मरारीकुलम को सभी मौसमों का पर्यटन स्थल बनाती है। हालांकि, यहां गर्मी और मानसून के दौरान आने वाला नहीं है। मरारीकुलम घूमने के लिए सबसे अच्छा समय सितंबर से मार्च के बीच का समय है।
मरारीकुलम का मौसम उष्णकटिबंधीय लेकिन सामान्य और संतुलित है। साथ ही साथ तटीय गांव होने के नाते, यहां का मौसम नम रहता है। गर्मी का मौसम मार्च में शुरू होता है और मई तक रहता है. गर्मियों के दौरान तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस तक बदलता रहता है. अगर आप गर्मियों में मरारीकुलम आने की योजना बना रहे हैं, तो सूती कपड़े साथ लाना मत भूलिएगा।
मरारीकुलम का मौसम केरल के अन्य तटीय क्षेत्रों की तरह ही है। मानसून ज्यादा दिन तक रहता है, और इस शांत गांव में दक्षिण-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी मानसून से भारी वर्षा होती है। जून से सितंबर के शुरू में मानसून के बादल मरारीकुलम पर मँडराते रहते हैं।
मरारीकुलम में शीतकाल बहुत सुहावना और आनन्दायक होता है। शीतकाल दिसंबर में शुरू होता है और फरवरी तक रहता है। इस मौसम के दौरान शहर एक आरामदायक सौम्य के साथ-साथ खुशनुमा मौसम का आनन्द लेता है। इस मौसम के दौरान तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस तक बदलता रहता है।