प्रबल किला मराठा शासनकाल और मुगल काल के समय का एक ऐतिहासिक महत्व का महत्वपूर्ण किला है। यह किला खजाने के लिए प्रसिद्द है और उस समय के लिए जब छत्रपति शिवाजी महाराज़ ने इस पर कब्ज़ा कर लिया था। यह माथेरान में स्थित है।
दुर्भाग्यवश यह प्राचीन स्मारक अब एक खंडहर है लेकिन यह अभी भी मज़बूत सांस्कृतिक और स्थापत्य कला के उस प्रभाव को प्रतिध्वनित करता है जो मराठाओं ने भारतीय संस्कृति पर डाला था।
किले के ऊपर एक छोटा कृत्रिम तालाब है। किले के पतन के बावजूद अभी भी वहाँ तीन दुर्ग हैं जिन्हें पर्यटकों द्वारा देखा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications