मथुरा में हिन्दू धर्म के आने से पहले शहर में बौद्ध और जैन धर्म का बोलबाला था। हालांकि बाद में मुग़ल शाशकों द्वारा अधिकतर मोनास्ट्री और मंदिरों को बर्बाद कर दिया गया। इनमें से कुछ अब भी मौजूद हैं और पूरे साल पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं।
मथुरा चौरासी जैन मंदिर है और यह मथुरा के कुछ ऐसे जैन मंदिरों में से है जो जैन संस्कृति और आस्था पर केन्द्रित है। यह जगह एक जंगल और यमुना नदी के पास स्थित है।
इस मंदिर की दीवारों पर रंगीन चित्र और अभिलेख हैं। यह मंदिर चतुर्भुज आकर के क्षेत्र में बना है और इसमें 60 कमरे के दो धर्मशाला भी हैं। इन कमरों को पर्यटकों की सुविधा के अनुसार बनाया गया है।



Click it and Unblock the Notifications