Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » मयीलाडूतुरै » मौसम

मयीलाडूतुरै मौसम

मयीलाडूतुरै एक मंदिरों का शहर है तो बेहतर होगा कि पर्यटक यहां सर्दियों के मौसम में आएं, जब ज्‍यादा मात्रा में त्‍यौहार मनाएं जाते है। सर्दियों के मौसम में यहां की यात्रा सबसे अच्‍छी और सुविधाजनक होती है। इस मौसम में यात्रा करने पर पर्यटक अपने साथ छाता मोटे कपड़े साथ लाएं और मजे से सैर करें।

गर्मी

मयीलाडूतुरै में गर्मी का मौसम गर्म और चि‍पचिपा होता है। यहां गर्मियों का मौसम मार्च से मई के बीच रहता है। इस दौरान तापमान 25 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। दिन की अपेक्षा रात ठंडी होती है। अप्रैल और मई के महीने में सबसे ज्‍यादा गर्मी पड़ती है। इस दौरान पर्यटकों को नहीं आने की सलाह दी जाती है।  

मानसून

मयीलाडूतुरै में मानसून का मौसम, गर्मी से राहत प्रदान करता है। यहां जून से सितम्‍बर तक मानसून का मौसम रहता है। इस दौरान फुहार वाली बरसात ज्‍यादा होती है। मानसून के दिनों में यहां सब कुछ अच्‍छा दिखता है।

सर्दी

मयीलाडूतुरै में सर्दियां दिसम्‍बर से जनवरी के बीच पड़ती है। इस अवधि में तापमान 18 से 32 डिग्री सेल्सियस रहता है। पर्यटक इस मौसम में आराम से यात्रा कर सकते है।