बारीपदा, मयूरभंज का जिला मुख्यालय है। सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान, बारीपदा में ही स्थित है। बारीपदा, मयूरभंज का सांस्कृतिक मुख्यालय भी है जहां कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम और पांरपरिक नृत्यों का आयोजन किया जाता है।
यहां का छाऊ नृत्य, स्टेज पर, जीवंत तरीके से किया जाता है और पर्यटकों को यहां आकर इस प्रस्तुति को अवश्य देखना चाहिए। यहां होने वाली रथ यात्रा भी, उड़ीसा में होने वाली सभी रथ यात्राओं में दूसरे नम्बर पर आती है। यह उडीसा की पुरी वाली रथ से एक नम्बर पीछे है। बारीपदा में मां सुभद्रा के रथ को महिला भक्तों के द्वारा ही खींचा जाता है।
यहां लगने वाला जगधात्री मेला काफी बड़ा होता है जिसे मां जगधात्री के सम्मान में लगाया जाता है। इन्हे दुनिया की देवी माना जाता है। बारीपदा में कई त्यौहार और उत्सव, धूमधाम से मनाएं जाते है। यहां की यात्रा पर्यटक अवश्य करें।