Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» जमशेदपुर

जमशेदपुर पर्यटन- भारत का औद्योगिक शहर

17

जमशेदपुर की स्थापना स्वर्गीय जमशेदजी नुस्सेरवांजी टाटा ने की और इसे भारत का औद्योगिक शहर भी कहते हैं। या झारखंड राज्य का सबसे मशहूर शहर है और इसे टाटानगर या स्टील सिटी भी कहते हैं। जमशेदपुर झारखण्ड के ईस्ट सिंघभुम जिले का मुख्यालय भी है और पूर्वीय भारत का कोलकाता और पटना के बाद तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यहाँ पर भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर है जहाँ पर 1000 से भी ज्यादा छोटे और बड़े तबके के उद्यॊग हैं।

जमशेदपुर और इसके आस पास के दर्शनीय स्थल

जमशेदपुर ने भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया है। इसके पास जंगल और पहाड़ी के पास स्थित होने का फायदा यह है कि यह भारी तादाद में पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।

शहर  के कुछ प्रमुख आकर्षण हैं: जुबली पार्क, जिसे टाटा स्टील के 50 साल पूरे होने पर इसके द्वारा जमशेदपुर के लोगों को उपहार दिया गया था। मार्च 3 को यहाँ का स्थापना दिवस होता है और इस दिन यहाँ अद्भुत प्रकाश प्रदर्शनी होती है।

दिमना लेक कृत्रिम जलाशय है और यह शहर के लोगों के लिए पीने के पानी का मुख्य श्रोत है। इस लेक में पर्यटकों के लिए कई मजेदार कार्यक्रम जैसे जेटस्कीइंग, रोइंग और वाटर स्कूटिंग है।

यहाँ के कुछ और दिलचस्प जगह हैं टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क, चांडिल डैम, रीवेर्स मीट, हुडको झील, सेंटर फॉर एक्सीलेंस, भाटिया पार्क, मूलगाओकर पार्क, भुवनेश्वरी मंदिर। शहर से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक छोटा सा शहर है घाटशिला जो अपने मनोरम दृश्य के लिए काफी मशहूर है।

इतिहास

जमशेदपुर को पहले साक्ची के नाम से जानते थे और 1918 में इस जगह का नाम साक्ची से बदलकर जमशेदपुर रखा गया और यह इसके संस्थापक जमशेदजी नुस्सेरवांजी टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए किया गया। ऐसा माना जाता है कि 19 वीं शताब्दी के आस पास जमशेदजी टाटा पिट्टसबर्ग गए थे और वह के भूवैज्ञानिकों से मदद मांगी कि वह उनके लिए एक ऐसी जगह चुन सकें जहाँ वह अपने सपने, भारत के पहले स्टील कंपनी की स्थापना कर सकें।

ऐसी जगह की खोज में करीबन 3 साल लग गए जो प्राकृतिक संसाधन के मामले में संपन्न हो। ऐसी जगह अंततः मिल गयी और इसका नाम साक्ची रखा गया, जो अब टाटानगर का एक हिस्सा है और जो छोटा नागपुर प्लाटौ के घने जंगलों वाले इलाके में स्थित है।

भूगोल

झारखण्ड राज्य के दक्षिणी छोर पर स्थित है जमशेदपुर और यह ओधिसा और पश्चिम बंगाल से घिरा है। यह शहर खरकई और सुबर्नरेखा नदियों के संगम पर स्थित है। यह दो नदियाँ शहर के लिए पीने के पानी और भूमि जल का मुख्य स्रोत है।

जमशेदपुर भी मुख्यतः पहाड़ी इलाके में स्थित है और यह दालमा पहाड़ी से घिरा है जो पश्चिम से पूरब की ओर चलती है और घने जंगलों से घिरा है।

जमशेदपुर जाने का उचित समय

जमशेदपुर जाने का सबसे उचित समय अक्टूबर से मार्च का होता है। अक्टूबर में मौसम काफी सुहाना होता है जो मनोरम दृश्य देखने के लिए बिलकुल सही होता है।

जमशेदपुर कैसे पहुंचें

जमशेदपुर राज्य के मुख्य शहरों से रेल और रोड द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा है। यह शहर रेल और रोड द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा है।

 

जमशेदपुर इसलिए है प्रसिद्ध

जमशेदपुर मौसम

घूमने का सही मौसम जमशेदपुर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें जमशेदपुर

  • सड़क मार्ग
    जमशेदपुर भारत के अन्य इलाकों से नेशनल और स्टेट हाईवे द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा है। मुख्य हाईवे हैं नेशनल हाईवे 33 जो मुंबई और दिल्ली से जोड़ता है। नेशनल हाईवे 6 जमशेदपुर को खड़गपुर और कोलकाता से जोड़ता है। स्थानीय परिवहन के लिए आपके पास बस और ऑटो रिक्शा का प्रावधान है। यह आने जाने वाले लोगों के लिए यात्रा करने का लोकप्रिय तरीका है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    जमशेदपुर जिसे टाटानगर रेलवे स्टेशन भी कहते हैं राज्य का सबसे महत्वपूर्ण जंक्शन है और दक्षिणी पूर्वी रेलवे का हावड़ा के बाद दूसरा सबसे व्यस्त स्टेशन है। यह शहर भारत के अन्य मुख्य शहरों जैसे कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, बंगलुरु, नागपुर, भुबनेश्वर और पुणे से अच्छी तरह से जुड़ा है। कुछ और महत्वपूर्ण स्टेशन हैं: आदित्यपुर, गम्हारिया, कन्दरा, गोविंदपुर और सल्गजहरी।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    जमशेदपुर में एक छोटा हवाई अड्डा है जिसे सोनारी हवाई अड्डा कहते हैं जिसे मुख्यतः टाटा ग्रुप के चार्टर्ड प्लेन को लाने में इस्तमाल किया जाता है। पास के कमर्शियल हवाई अड्डे कोलकाता और रांची के हैं जो शहर से करीबन 300 किलोमीटर और 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
20 Apr,Sat
Check Out
21 Apr,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun