मेरठ में बना शहीद स्मारक सबसे पुराने युद्ध स्मारकों में से एक है। सफेद मार्बल से बना यह स्मारक 30 मीटर ऊंचा है और इसका निर्माण युद्ध में शहीद हुए भारतीय सिपाहियों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया था। विशेषकर इसका संबंध 1857 में हुई आजादी की पहली लड़ाई से है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर काफी लोग इस स्मारक पर पहुंचते हैं और देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने वाले स्वतंत्रता सैनानियों को श्रद्धांजलि देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications