मोहाली में कोई एयरपोर्ट नहीं हैं। हालांकि यहां से 15 किमी पूर्व में स्थित चंडीगढ़ एयरपोर्ट के जरिए मोहाली आसानी से पहुंचा जा सकता है। दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद जैसे शहरों से हवाई मार्ग से चंडीगढ़ आने वाले पर्यटक टैक्सी, बस या ऑटो से मोहाली पहुंच सकते हैं।