Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» मोहाली

मोहाली (अजीतगढ़) - व्यवसायिक गढ़ और पंजाब का आईटी शहर

21

भारतीय राज्य पंजाब में स्थित मोहाली को वर्तमान में अजीतगढ़ नाम से जाना जाता है। यह चंडीगढ़ का उपग्रह शहर है। मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकुला आपस में मिलकर चंडीगढ़ त्रिनगरी कहलाते हैं। गुरू गोबिंद सिंह के सबसे बड़े बेटे साहिबजादा अजीत सिंह की स्मृति में मोहाली को आधिकारिक रूप से एसएएस नगर के नाम से जाना जाता है।

पंजाब जब तीन हिस्सों में बंटा तब मोहाली रूपनगर जिले का हिस्सा हुआ करता था। 2006 में पंजाब सरकार ने इसे एक अलग जिला घोषित कर दिया। चंडीगढ़ का नगर क्षेत्र होने के कारण मोहाली का विकास बड़ी तेजी से हुआ। आज क्वार्क, डेल और फिलिप्स सहित कई आउटसोर्सिग आईटी कंपनियां मोहाली की ओर रुख कर रही हैं।

मोहाली और आसपास के पर्यटन स्थल

अगर आप मोहाली जा रहे हैं, तो आपको घूमने के लिए जगह की कमी नहीं होगी। यहां मोहाली क्रिकेट स्टेडियम की भव्यता से लेकर सुखना झील की मंत्रमुग्ध कर देने वाली खूबसूरती सहित सबकुछ है। यहां के अन्य पर्यटन स्थलों में रॉक गार्डन, छतबीर जू, सुखना वन्यजीव अभ्यारण्य, रोज गार्डन और भाखड़ा नंगल बांध प्रमुख हैं।

मोहाली धार्मिक स्थलों से भी भरा पड़ा हैं। यहां का गुरुद्वारा अम्ब साहिब, गुरुद्वारा नाडा साहिब, मनसा देवी मंदिर और गुरुद्वारा नाभा साहिब धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केन्द्र है। मोहली से कुछ ही घंटे की दूरी पर स्थित पंचकुला, शिमला और शरणपुर में भी कई पर्यटन स्थल हैं। मोहाली जाने वाले पर्यटक अपने टूर पैकेज में इन शहरों को भी शामिल करते हैं।

कैसे पहुंचें

दुनिया के किसी भी कोने से रेल और हवाई मार्ग से चंडीगढ़ होते हुए मोहाली आसानी से पहुंचा जा सकता है। आसपास के शहरों से बस या कार के जरिए सफर करना ज्यादा सुविधाजनक रहता है।

मोहाली का मौसम

मोहाली की जलवायु सीलनदार उपोष्णकटिबंधीय हैं। यहां गर्मी बहुत ज्यादा पड़ती है। ठंड का मौसम जहां काफी सुहाना होता है, वहीं बरसात काफी अप्रत्याशित होती है। अक्टूबर से मार्च के बीच मोहाली जाना सबसे अच्छा माना जाता है।

 

मोहाली इसलिए है प्रसिद्ध

मोहाली मौसम

घूमने का सही मौसम मोहाली

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें मोहाली

  • सड़क मार्ग
    दिल्ली, चंडीगढ़ और अंबाला जैसे नजदीकी शहरों से मोहाली जाने के लिए सड़क मार्ग सबसे अच्छा विकल्प है। पंजाब और हरियाणा के प्रमुख शहरों से मोहाली के लिए पेप्सू और एचआरटीसी की बसें चलती हैं। इसके अलावा ऑटो और टैक्सी के जरिए भी मोहाली पहुंचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    मोहाली में रेलवे स्टेशन भी नहीं है और ट्रेन से यहां पहुंचे के लिए पहले आपको चंडीगढ़ जाना होगा। चंडीगढ़ का रेलवे स्टेशन मोहाली से 19 किमी पूर्व में स्थित है और टैक्सी या बस के जरिए रेलवे स्टेशन से मोहाली पहुंचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    मोहाली में कोई एयरपोर्ट नहीं हैं। हालांकि यहां से 15 किमी पूर्व में स्थित चंडीगढ़ एयरपोर्ट के जरिए मोहाली आसानी से पहुंचा जा सकता है। दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद जैसे शहरों से हवाई मार्ग से चंडीगढ़ आने वाले पर्यटक टैक्सी, बस या ऑटो से मोहाली पहुंच सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
01 Jun,Mon
Return On
02 Jun,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
01 Jun,Mon
Check Out
02 Jun,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
01 Jun,Mon
Return On
02 Jun,Tue