एओ लोगों की बाहुलय्ता के कारण यह नागालैंड का एक मुख्य क़स्बा है। मोकोकचुंग नागालैंड में एओ प्रजाति का केंद्र होने के कारण यहाँ इस प्रजाति के बारे में कई अच्छी बातें मिल सकती है। इसके बारे में और अधिक आश्चर्यजनक जानकारी के लिए मोकोकचुंग जिला संग्राहलय एक प्रमुख स्थान है।
मोकोकचुंग जिला संग्राहलय सदियों से जिले की कला और संस्कृति के संगम को अपने आपमे संजोता है। तलवार, ढाल, पारंपरिक पोशाक प्रसिद्ध नागा शॉल, पारंपरिक आभूषण और अन्य सामान आदि कुछ कलात्मक चीजें हैं जिनका इस संग्राहलय में प्रदर्शन किया गया है।
मोकोकचुंग की एक अच्छी योजनाबद्ध यात्रा यात्रियों को एओ प्रजाति और नागालैंड के साथ भारत की अन्य प्रजातियों में अंतर करने में सक्षम बनाती है। यहाँ कुछ अच्छे पल बिताएं और एओ लोगों के बारें में बहुत कुछ जानें।



Click it and Unblock the Notifications