Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » मोकोकचुंग » मौसम

मोकोकचुंग मौसम

अक्टूबर से मार्च का समय मोकोकचुंग की यात्रा के लिए सबसे उत्तम समय है। इस मौसम के दौरान आप यहाँ पर आकस्मिक मूसलधार बारिश के साथ - साथ सुखद हल्के मौसम का आनंद ले सकते हैं। मोकोकचंग में नया साल मनाना उन लोगों के लिए एक अच्छा अनुभव हो सकता है जो कि जनजातीय तरीके से नए साल का स्वागत करना चाहते हैं।

गर्मी

मोकोकचुंग में गर्मी वैसे तो हल्की और सुखद होती है। चूँकि यह असम के मैदानों से जुदा हुआ है अतः कठिन गर्मी पड़ना कोई आश्चर्य नहीं है। गर्मी के दौरान भी यहाँ रातें ठंडी हो सकती हैं। गर्मी के दिनों में मोकोकचुंग का औसत तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहता है।

मानसून

मोकोकचुंग में मानसून लम्बे समय तक रहता है क्यों कि साल के अधिकतर समय यहाँ बारिश होती रहती है। यहाँ लगभग 9 माह तक बारिश होती रहती है। जुलाई और अगस्त में यहाँ सबसे ज्यादा बारिश देखी जा सकती है। यहाँ की औसत बारिश 2500 मिमी है।

सर्दी

जनवरी और फ़रवरी मोकोकचुंग के सबसे सर्द महीने हैं। इस समय यहाँ का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिर जाता है। फिर भी सर्दियों में यहाँ का औसत तापमान 11 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।