मोकोकचुंग पार्क जो कि मुख्य रूप से टाउन पार्क के नाम से भी जाना जाता है, यह यहाँ का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह रिलैक्स होने और प्रकृति में खो जाने के लिए एक आदर्श स्थान है। कस्बे के बीच में स्थित यह जगह यहाँ के स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित करती है।
पार्क का व्यू पॉइंट पर्यटकों को मोकोकचुंग का पक्षी की आँख जैसा लुक प्रदान करता है, ऐसा प्रतीत होता है कि कैनवास पर एक सुन्दर चित्र बना दिया गया हो। पार्क में एक फुटबॉल ग्राउंड और एक वाच टावर है। उत्तर पश्चिम (नार्थ ईस्ट ) के अन्य राज्यों की भांति फुटबॉल नागालैंड का प्रसिद्ध खेल है और यहाँ आप कुछ नई उभरती प्रतिभाओं को देख सकते हैं।
बसंत ऋतू पार्क में घुमने की द्रष्टि से सबसे उत्तम है क्यों कि इस समय आप यहाँ विभिन्न फूलों और ऑर्किड की कई प्रजातियाँ देख सकते हैं। यहाँ के स्थानीय पक्षी पार्क के सुन्दरता में चार चाँद लगाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications