मोरी में वर्ष भर शानदार सुहावना मौसम होता है यहाँ वर्ष के किसी भी समय पहुंचा जा सकता है। मानसून का मौसम उन लोगों के लिए उत्तम है जिन्हें राफ्टिंग एवं कयाकिंग पसंद हैं।
(मार्च से जून): मोरी में गर्मियों का मौसम मार्च से जून तक रहता है। इस मौसम के दौरान मोरी का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस एवं 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। यह समय बाहरी गतिविधियों जैसे कि ट्रेकिंग और चट्टानों पर चढ़ाई के लिए उपयुक्त है।
(जुलाई से अक्टूबर): इस क्षेत्र में मानसून जुलाई से प्रारंभ होकर अक्टूबर तक रहता है। इस दौरान मोरी में अधिक वर्षा नहीं होती। इस समय हरे भरे दृश्यों के कारण मोरी की सुंदरता और बढ़ जाती है।
ठंड का मौसम नवंबर से प्रारंभ होकर फरवरी तक रहता है। इस मौसम के दौरान मोरी का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस एवं 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। यहाँ अत्यधिक सर्दी में भारी हिमपात होता है।