Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » माउंट आबू » मौसम

माउंट आबू मौसम

माउंट आबू में संपूर्ण वर्ष मौसम खुशनुमा होता है। माउंट आबू घूमने का उत्तम समय गर्मी का मौसम होता है। भारत की गर्मी से बचने के लिए पर्यटक माउंट आबू आते हैं।

गर्मी

(अप्रैल से जून): गर्मियों के मौसम के दौरान माउंट आबू का तापमान अधिक रहता है परंतु फिर भी बाकी के राजस्थान की तुलना में ठंडा होता है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जाता है जबकि औसत तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। गर्मियों के मौसम के दौरान यात्रा करने वाले पर्यटकों को यह सलाह दी जाती है कि वे हल्के सूती कपड़े साथ ले जाएँ।

मानसून

(जुलाई से सितंबर): यद्यपि माउंट आबू मरुस्थल के मध्य में स्थित है फिर भी मानसून के दौरान यहाँ अच्छी वर्षा होती है। मौसम ठंडा हो जाता है जब अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस होता है। यहाँ प्रति महीने 550 मिमी. से 600 मिमी. तक वर्षण होता है।

सर्दी

(नवंबर से फरवरी): ठंड के मौसम में माउंट आबू बहुत ठंडा होता है। नवंबर से फरवरी के बीच पारा 12 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। रात के दौरान मौसम बहुत ठंडा होता है और तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है।