एशिया के सबसे बड़े मनोरंजन पार्क कर लिये तैयार हो जाईये। डिज्नीलैंड के प्रारूप पर बने मुंबई के एसेल वर्ल्ड में एक दिन बिताना बहुत मजेदार होता है। यह स्थान न सिर्फ साहसिक गतिविधियों और गति से डरने वालों के लिये है बल्कि इस मनोरंजन पार्क में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिये राईड्स और गतिविधियाँ उपलब्ध हैं।
मनोरंजन पार्क का रखरखाव अंतरराष्ट्रीय मानकों के बराबर हैऔर पर्यटकों को यहाँ की ऊर्जा पसंद आती है।वॉटर किंगडम एक अन्य थीम पार्क (मनोरंजन पार्क) है जो एसेल वर्ल्ड के बगल में स्थित है। पर्यटक दोनों स्थानों एसेल वर्ल्ड और वॉटर किंगडम के लिये एक ही पास(प्रवेश पत्र) बनवा सकते हैं, यद्यपि हम आपको दो अलग अलग दिनों में इन स्थानों की सैर करने की सलाह देते हैं ताकि आप सभी आकर्षण देख सकें और सभी राईड्स का लाभ उठा सकें।
वॉटर किंगडम में आकर पानी प्रेमियों का स्वप्न पूर्ण हो जाता है जहाँ वे पानी की राईड्स, स्लाईड्स और बड़े वेव पूल (तरंगों का पूल) का आनंद उठा सकते हैं।एसेल वर्ल्ड तथा वॉटर किंगडम दोनों स्थानों तक रास्ते द्वारा पहुँचा जा सकता है परंतु उत्तम तरीका यह है कि आप गोराई बीच से नौका द्वारा जाएँ।



Click it and Unblock the Notifications