मुंबई के वर्ली सी फ़ेस में स्थित हाजी अली मस्जिद का एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है। यह मस्ज़िद समुद्र के बीच एक चट्टान पर स्थित है और यह एक लंबे कृत्रिम घाट के माध्यमसे तट से जुड़ी हुई है जिस पर से तीर्थ यात्रियों की भीड़ दरगाह की ओर जाती आती है।
किसी भी धर्म, जाति या मूल का व्यक्ति अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार हाजे अली दरगाह का अनुभव अवश्य लेता है।
आपको यह सलाह दी जाती है कि यदि आप बहुत ज़्यादा धार्मिक नियमों का पालन नही करते तो शुक्रवार का दिन यहाँ की सैर के लिये उपयुक्त नही है क्योंकि इस दिन यहाँ बहुत ज़्यादा भीड़ होती है।



Click it and Unblock the Notifications