Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» सापूतारा

सापूतारा- एक प्रेरक दृश्‍य

60

सापूतारा गुजरात के शुष्क प्रकृति के बीच एक बिलकुल अलग जगह है। यह गुजरात के उत्तर पूर्व सीमांत पर है और पश्चिमी घाट के शायिदरी तक फैला हुआ दूसरा सबसे ऊंचा पठार पर है। सहयाद्रि रेंज के डांग वन क्षेत्र में बसा, सापूतारा हरियाली के साथ बहुत विविधता संजोये हुए एक खूबसूरत हिल स्टेशन है।

पौराणिक संबन्ध

इसको लेकर एक पौराणिक कथा है, कि भगवन राम अपने वनवास के दौरान एक लंबे समय तक यहाँ रुके थे। सापूतरा का मतलब है 'नागों का वास'। डांग वन जहां सापूतरा स्थित है, वहां की जनसंख्या में 90% आदिवासी हैं और ये आदिवासी नागपंचमी या होली जैसे त्योहारों के दौरान सर्पगंगा नदी के तट पर साँप की एक छवि की पूजा करते हैं।

सापूतरा का मौसम

सापूतारा में पूरे वर्ष एक समान मौसम रहता है। यहां की ठंडी जलवायु के कारण गुजरात के धूप में तपते हुए मैदानों से बाहर निकल कर आने के लिए यह एक आदर्श स्थान है। यह समुद्र तल से 873 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, यहां तक कि गर्मियों में भी उच्चतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाता है। मानसून में वन में पर्याप्त बारिश होती है और वे और अधिक हरे हो जाते हैं। मार्च के मध्य से नवंबर के मध्य तक सापूतरा में यात्रा करने का आदर्श समय है।

सापूतारा तक कैसे पहुंचे

सापूतारा सूरत से केवल 162 किमी दूर है और महाराष्ट्र राज्य की सीमा सापूतारा से केवल 4 किमी दूर है। बिलीमोरा सबसे सुविधाजनक रेलवे कनेक्ट है और सूरत सबसे पास हवाई अड्डा है।

सापूतारा में और आसपास के पर्यटक स्थल

सापूतारा क्षेत्र में नालों, नदियों और झीलों जैसे कई जल निकाय हैं। हालांकि सापूतारा ने होटल, पार्क, स्विमिंग पूल, बोट क्लब, थिएटर, रोप वे और एक संग्रहालय की तरह सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकास का बहुत अनुभव किया है, फिर भी यह प्रकृति की अक्षत सुंदरता को बनाए रखने में कामयाब रहा है।

यहां सापूतारा झील, सूर्यास्त प्वाइंट, सूर्योदय प्वाइंट, प्रतिध्वनि पाइंट, टाउन व्यू प्वाइंट, और गांधी शिखर जैसे कई केन्द्र हैं। गंधर्वपुर कलाकार गांव, वंसदा नेशनल पार्क, पूर्णा अभयारण्य, गुलाब उद्यान, रोपवे सापूतारा के कुछ अन्य पर्यटकों के आकर्षण हैं। महल बारडीपारा जंगल में वन्य जीव अभयारण्य जा सकते हैं, जो यहां से 60 कि मी दूर है और गीरा झरना, जो 52 कि मी दूर है वहां भी जा सकते हैं।

महल बारडीपारा में कई नदियां और बांस के इलाके हैं, जो पर्यटकों के लिए चलने और ट्रैकिंग के शानदार विकल्प हैं। शुष्क गुजरात के बीच सापूतारा की हरियाली का दिल्चस्प आश्चर्य देखना न भूलें, एक निश्चित कार्यक्रम में इस जगह को शामिल करना चाहिए।

 

सापूतारा इसलिए है प्रसिद्ध

सापूतारा मौसम

घूमने का सही मौसम सापूतारा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें सापूतारा

  • सड़क मार्ग
    सूरत, चिकली, नासिक और बिलिमोरा से सापूतारा के लिए बसें उपलब्‍ध रहती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    सापूतारा से निकटतम रेलवे स्टेशन वाघाई है, जो बिलिमोरा-वघाई छोटी लाइन खंड पर स्थित है। बिलिमोरा स्टेशन से सापूतारा के लिये काफी बसें हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    सूरत, चिकली, नासिक और बिलिमोरा से सापूतारा के लिए बसें उपलब्‍ध रहती हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 May,Sat
Return On
10 May,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 May,Sat
Check Out
10 May,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 May,Sat
Return On
10 May,Sun