मुरुड समुद्र तट महाराष्ट्र के प्रमुख प्रसिद्द समुद्र तटों में से है और मुरुड जंजीरा में स्थित है तथा 1.75 किलोमीटर तक फैला हुआ है और आभूषण की तरह सजा हुआ है। यहाँ के समुद्र तट पर सफ़ेद रेत फ़ैली हुई है और पानी स्वच्छ है जो इस स्थान को स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच प्रसिद्द बनाता है।
आमतौर पर यहाँ मौसम स्वास्थ्यप्रद होता है और यहाँ की नम्र समुद्री हवा आपकी इन्द्रियों को प्रसन्न कर देगी। आराम से बैठकर दूर सूर्यास्त देखने के लिए यह जगह उपयुक्त है।
इस समुद्र तट का अनुभव आपके लिए यादगार रहेगा जिसे आप सैर खत्म हो जाने के बाद भी नही भूल पायेंगे।



Click it and Unblock the Notifications