मुंबई का छत्रपति शिवाजी हवाई अंतराष्ट्रीय अड्डा मुरुड जंजीरा का निकटतम हवाई अड्डा है जो लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा देश के तथा देश के बाहर के शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आपकी सहायता के लिए हवाई अड्डे के बाहर अनेक टैक्सियाँ उपलब्ध हैं जो आपको आपके गंतव्य तक ले जायेंगी।इसकी कीमत लगभग 3200 रूपये है। यदि आप घरेलू हवाई यात्रा कर रहें हैं तो पुणे का लोह्गांव हवाई अड्डा और नाशिक का गांधीनगर हवाई अड्डा भी अन्य सुविधाजनक विकल्प हैं।