गन हिल, मसूरी का एक विख्यात पर्यटन स्थल है जो समुद्र स्तर से 2122 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह इस गंतव्य स्थल की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है जो महान ऐतिहासिक महत्व रखती है। आजादी से पहले, स्थानीय लोगों को समय बताने के लिए इस पहाड़ी से तोप से फायर किया जाता था और लोग उसी हिसाब से अपनी घडि़यां मिला लिया करते थे।
वर्तमान में, इस पहाड़ी पर मसूरी का जलाशय स्थित है। इस पहाड़ी से हिमालय पर्वत की शानदार श्रृंखलाओं का सुंदर दृश्य देखने को मिलता है साथ ही साथ यहां एक मॉल भी है जो मसूरी का प्रसिद्ध शॉपिंग सेंटर है।



Click it and Unblock the Notifications