ज्वाला देवी मंदिर, मसूरी का एक प्रसिद्ध धार्मिक केंद्र है जो समुद्र स्तर से 2100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह मंदिर बेनॉग हिल्स के शीर्ष पर स्थित है, इस मंदिर को जाने वाले रास्ते पर शुरूआत में ही क्लाउड आउस एंड और पाइन व देवदार के मोटे वृक्षों से होकर गुजरना पड़ता है।
इस मंदिर में हिंदू धर्म की देवी दुर्गा माता की पत्थर से बनी हुई मूर्ति रखी हुई है, यह मंदिर देवी दुर्गा को समर्पित है। भक्त यहां आकर दर्शन करने के अलावा, एक तरफ यमुना घाटी और दूसरी तरफ शिवालिक पर्वतमाला के आकर्षक दृश्यों का आनंद उठा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications