कायारोहनस्वामी मंदिर को नीलायदक्षी के नाम से भी जाना जाता है। भगवान् शिव को समर्पित यह मंदिर, कुछ प्राचीन मंदिरों में से एक है। मंदिर के परिसर में भगवान् शिव और देवी नीलायदक्षी की मूर्तियाँ रखी गई हैं। ऐसा विश्वास है कि संत पुण्डरी को भगवान् शिव ने आशीर्वाद दिया था और उन्हें यहाँ मोक्ष की प्राप्ति हुई थी।
ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में, मृत व्यक्ति जीवन के बाद भी मोक्ष प्राप्त कर सकते है। मृत व्यक्ति के अवशेष मंदिर द्वारा दिए गए एक पवित्र कपडे में रखे जाते हैं और इस मंदिर में अनुष्ठान किये जाते हैं। ऐसा करने पर मृत व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।



Click it and Unblock the Notifications