Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » नागार्जुनसागर » मौसम

नागार्जुनसागर मौसम

नागार्जुन की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीनों के दौरान होता है। इन महीनों के दौरान शहर का मौसम सबसे अच्छा होता है। दोपहर में गर्मी व धूप रहती है, और शामें ठंडी न होकर सुखद होती हैं। इन महीनों के दौरान यात्रा करना व दर्शनीय स्थलों को घूमना भी आसान होता है।

गर्मी

नागार्जुन में ग्रीष्मकाल में बहुत तेज गर्मी पड़ती है जो लू के साथ-साथ निर्जलीकरण का भी कारण बन सकती है। आमतौर पर गर्मियों के महीनें मार्च, अप्रैल, मई और जून होते हैं।गर्मियों के महीनों के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। धूप के दुष्प्रभावों की वजह से इस मौसम के दौरान नागार्जुनसागर की यात्रा नहीं करनी चाहिए।

मानसून

शहर में मानसून जुलाई के महीने से शुरू होकर अगस्त और सितंबर तक चलता है। अक्टूबर और नवंबर में भी थोड़ी-बहुत वर्षा हो सकती है। मानसून के दौरान वर्षा ठीक-ठाक होती है, कभी-कभार गरज के साथ भी बारिश होती है। बारिश के समय, तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ जाता है।

सर्दी

सर्दियां, नवंबर के महीने के दौरान शुरू होती है और फरवरी के अंत तक रहती हैं। क्षेत्र के सबसे ठंडे महीनें दिसंबर और जनवरी हैं। हालांकि, यहां की सर्दियां, उत्तर भारत की सर्दियों की तरह ठंडी नहीं होतीं।इसके बजाय, जलवायु काफी सुखद रहती है तथा सर्दियों की धूप गर्म के बजाय गुनगुनी होती है।