गुआनो हिल्स, नैनीताल के पंगोट गाँव में स्थित सुंदर पहाड़ी श्रंखला को संदर्भित करता है। इस पहाड़ी से होकर जाने वाली पगडंडियाँ, यात्रियों को ओक, देवदार और बांस के सघन जंगलों में लाती है। कई दुर्लभ और लुप्तप्राय वनस्पतियों के अलावा, कई दुर्लभ पक्षी प्रजातियाँ जैसे काली ठोढ़ी वाले बैबलर और ग्रे कठफोड़वा यहाँ देखे जा सकते हैं। यह वन्यजीव फोटोग्राफी और प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श जगह है।



Click it and Unblock the Notifications