फ्लैट्स में अनेक मनोरंजक मैदान हैं, जहाँ कई पोलो, क्रिकेट और हॉकी के मैचों का आयोजन किया जाता है। इतिहास से पता चलता है कि वर्ष 1880 में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ जिसके कारण 151 लोग मारे गए। इस भूस्खलन के परिणामस्वरूप एक फैला हुआ समतल क्षेत्र झील के बगल में उभर कर आया और फ्लैट्स के नाम से लोकप्रिय हो गया।
भूस्खलन के बाद, इस जगह को नैनीताल के अवकाशीय हब के रूप विकसित किया गया। विभिन्न त्योहारों के दौरान अधिकांश सांस्कृतिक गतिविधियाँ यहीं आयोजित की जाती हैं। आगंतुक यहाँ के चाट बाज़ार में, मुँह में पानी ला देने वाली चाट और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। इसके अलावा यहाँ के भोटिया मार्केट से आप वाज़िब दामों में अच्छी तरह से बुने गए ऊनी कपड़े खरीद सकते हैं।
कैपिटल सिनेमा और एक रिंक थिएटर (जो रोलर स्कैटिंग के लिए प्रसिद्ध है) के अलावा एक मस्ज़िद, एक गुरुद्वारा और नैना देवी का मंदिर भी इस क्षेत्र में है। न्यू क्लब, बोट हाउस क्लब और मसोनिक हॉल भी इस क्षेत्र की परिधि से लगे हुए हैं।



Click it and Unblock the Notifications