घोड़ा कटोरा राजगीर के पास एक छोटा परन्तु अत्यंत सुंदर पिकनिक स्थल है। हिंदू पुराणों के अनुसार यहाँ राजा जरासंध (भारतीय महाकाव्य महाभारत से) का अस्तबल था, इसलिए इस जगह का नाम घोड़ा कटोरा पड़ा। यह विश्व शान्ति पगोड़ा के पास स्थित है।
छोटी छोटी पहाड़ियों से घिरी यह झील बहुत सुंदर दिखाई देती है और घूमने के लिए यह एक आदर्श स्थान है। आप घोड़ागाड़ी या तांगा और साइकल से यहाँ पहुँच सकते हैं। आप यहाँ नौका विहार का आनंद भी उठा सकते हैं। अच्छा होगा यदि आप सुबह यहाँ आयें क्योंकि दोपहर दो बजे के बाद यहाँ प्रवेश बंद कर दिया जाता है। यह बहुत आरामदायक स्थान है और आप यहाँ हवा और पानी की आवाज़ सुन सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications