Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» कैमूर

कैमूर पर्यटन - प्रसन्नता का शहर

30

कैमूर की विरासत गौरवशाली है और यह बिहार के सबसे जीवंत क्षेत्रों में से एक है। कैमूर एक प्रशासनिक जिला है जो बिहार के पश्चिमी हिस्से में स्थित है तथा इस जिले का मुख्य मुख्यालय भभुआ में स्थित है। कैमूर की समतल भूमि हरी भरी और उपजाऊ जलोढ़ भूमि है, जबकि पठारी क्षेत्र चट्टानी है। कर्मनाशा, दुर्गावती और कुदरा नदियां इस शहर की सीमाएं हैं।

कैमूर का इतिहास

6 ई.पू. से लेकर 5 वीं ई. तक कैमूर पूर्व मौर्यों द्वारा शासित मगध साम्राज्य का और मगध के बाद के गुप्ता शासकों का एक अभिन्न हिस्सा था। कैमूर जिले का भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक बहुत बड़ा योगदान रहा है।

कैमूर के और इसके आसपास के पर्यटक स्थल

कैमूर पर्यटन के प्रमुख आकर्षणों में कैमूर वन्यजीव अभयारण्य, बैद्यनाथ, मां मुंड़ेश्वरी मंदिर, चोरघाटिया, कर्मनाशा नदी, सिद्धनाथ मंदिर जैसे अन्य कई अधिक आशाजनक स्थान शामिल हैं। कैमूर पर्यटन प्रत्येक की झलक प्रदान करता है और अपने पर्यटकों को निराश नहीं करता। मंदिर, किले, पहाड़, जंगल, झरने, और कैमूर के आसपास के दर्शनीय स्थल, कैमूर पर्यटन को उत्तम बहुआयामी स्थान के रुप में आशीर्वाद देती हैं। तेल्हर, कैमूर के बी.टी मार्ग के निकट स्थित एक सुंदर झरना है। प्राकृतिक रुप में स्थित झरना आंखों के लिए एक शानदार पर्व है। कैमूर, कई हिंदू त्योहारों और मेलों का मेजबान है और प्रत्येक को विभिन्न तीर्थ केन्द्रों और मंदिरों में मनाया जाता है। यहां भारी संख्या में पर्यटक तथा तीर्थयात्री कैमूर के शांत वातावरण को नजदीक से देखने आते हैं।

कैमूर का मौसम

कैमूर क्षेत्र विभिन्न जलवायु परिस्थितियों को अनुभव करता है जो विभिन्न मौसमों के अनुसार बदलते हैं। गर्मियों में बहुत गर्मी होती है जबकि सर्दियां भी अपनी चरम सीपा तक पहुंच सकती हैं, इसलिए अक्टूबर से लेकर मार्च महीने तक का समय इस शहर की यात्रा के लिए सबसे अच्छा होगा।

कैसे पहुंचें कैमूर

कैमूर रेल तथा सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह जुड़ा है, हालांकि वाराणसी, गया और पटना शहर हवाई यात्रा के लिए निकटतम विकल्प हैं, और प्रत्येक शहर का अपना एक हवाई अड्ड़ा है।

कैमूर इसलिए है प्रसिद्ध

कैमूर मौसम

घूमने का सही मौसम कैमूर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें कैमूर

  • सड़क मार्ग
    कैमूर शहर पटना से 200 किमी और वाराणसी से 100 किमी दूर है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 आरा के माध्यम से कैमूर को राजधानी पटना से जोड़ता है। इसके अलावा, शहर में कुछ राज्य राजमार्ग भी हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    मोहनीया रेलवे जंक्शंन जिले का एक मात्र प्रमुख रेलवे जंक्शन है। आमतौर पर, यह स्टेशन भभुआ रोड़ के रूप में जाना जाता है और यह मुगलसराय क्षेत्र में हावड़ा नई दिल्ली ग्रैंड कार्ड पर स्थित है। अनेक ट्रेनों इस शहर को सारे राज्यों से तथा देश के प्रमुख शहरों से जोड़ती हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    कैमूर शहर का अपना कोई हवाई अड्ड़ा नहीं है और अगर कोई हवाई मार्ग द्वारा इस शहर तक पहुंचना चाहते हैं तो आपको वाराणसी हवाई अड्ड़े के माध्यम से पहुंचना होगा, जो यहां का निकटतम हवाई अड्ड़ा है। कैमूर से वाराणसी 60 किमी दूर है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Jul,Fri
Return On
11 Jul,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Jul,Fri
Check Out
11 Jul,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Jul,Fri
Return On
11 Jul,Sat