सूरजपुर बड़ागाँव, नालंदा के उत्तर में स्थित है। यह स्थान एक झील और सूर्य भगवान् को समर्पित एक मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर के अंदर हिंदू और बौद्ध भगवानों की बहुत सारी मूर्तियाँ हैं। इसमें देवी पार्वती की 5 फीट ऊँची एक मूर्ती भी है। ‘छठ पूजा’ के दौरान भारी संख्या में भक्त यहाँ आते हैं।
छठ पूजा साल में दो बार मनाई जाती है, पहले मार्च और अप्रैल के महीने में और दूसरी अक्टूबर-नवंबर के महीने में। ये वो समय है जब सूरजपुर बड़ागाँव स्थानीय लोगों और यात्रियों से खचाखच भरा होता है- जो इस रंगीन त्योहार का हिस्सा बनने यहाँ आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications