नैना मलाई नमक्कल शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक छोटी सी पहाड़ी है। नैना मलाई पहाड़ी थिरुमलाईपट्टी गांव के करीब स्थित है। आप इस स्थान तक सेन्ड़ामंगलम से भी पहुंच सकते हैं, जो 2 किमी की दूरी पर स्थित है। नैना मलाई पहाड़ी की चोटी पर स्वामी वेंकटजलपति का एक मंदिर स्थापित किया गया है।
पहाड़ी की चोटी पर स्थित इस मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों को 2500 से भी अधिक सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी। इतनी कठिन चढ़ाई के बावजूद, भारी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं। भक्तगण शनिवार के दिन इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं, और विशेष रूप से तमिल के पुरटासी महीने के दौरान जो सितंबर और अक्तूबर के महीनों के बीच आता है।



Click it and Unblock the Notifications