समद्रुपत्से हिल एक बहुत ही रोचक पर्यटन स्थल है। भूटिया भाषा में समद्रुपत्से का अर्थ होता है- ‘‘मनोकामना पूर्ण करने वाली पहाड़ी।’’ यह जगह सिक्किम का एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान भी है।
उत्तरी सिक्किम क्षेत्र में नामची के पास स्थित समुद्रपत्से गंगटोक से 75 किमी दूर है। सिक्किम के संत गुरु पद्मासंभव की विशालकाय प्रतिमा के यहां स्थापित होने से भी इस जगह को खासी प्रसिद्धि मिली। ऐसी मान्यता है कि सिक्किम में इस संत की हमेशा कृपा बनी रहती है।
135 फिट ऊंची यह प्रतिमा विश्व में सबसे ऊंची है। इसके निर्माण की आधाशिला 1997 में दलाई लामा ने रखी थी। तीन साल में बने इस प्रतिमा का निर्माण खर्च राज्य सरकार ने उठाया था।



Click it and Unblock the Notifications