सिक्किम के एकमात्र चाय बगान तेमी चाय बागान से उत्पादित ‘तेमी टी’ की धूम पूरे विश्व में है। संभवत: यह विश्व के सर्वश्रेष्ठ चाय बगानों में से एक है। तेमी चाय बगान की स्थापना 1969 में सिक्किम सरकार ने करवाया था। यहां से बनने वाले सर्वोत्तम चाय ‘तेमी टी’ है। इसके बाद सिक्किम सोलजा, मिस्टीक्यू और कंचनजुंगा टी का नंबर आता है।
इस चाय बगान में परंपरागत पद्धति के अलावा जैविक पद्धति से भी चाय का उत्पादन किया जाता है। इस कारण इसे ऑर्गेनिक गार्डन भी कहा जाने लगा है। वैसे तो यहां जैविक पद्धति हाल फिलहाल ही अपनाई गई है, फिर भी यहां से कुछ देशों में कम मात्रा में ही सही जैविक चाय का निर्यात किया जाने लगा है।
‘तेमी टी’ के साथ एक रोचक बात यह है कि कोलकाता चाय नीलामी में इस चाय के लिए सबसे ज्यादा बोली लगी थी। अगर आपको चाय से प्यार है तो यह जगह घूमना बिल्कुल ने भूलें।



Click it and Unblock the Notifications