नंदी हिल्स की यात्रा के दौरान, नेहरू निलय अवश्य जाएं। यह स्थान, ब्रिटिश शैली की वास्तुकला में बना हुआ है। यह पहले एक बंगला था, जहां नेहरू जी के रूकने के बाद इसका नाम नेहरू निलय कर दिया गया। यह मैसूर के कमीशनर, सर मार्क कुब्बन के. सी. बी. का ग्रीष्मकालीन घर था जिसे 1986 के सार्क समिति का स्थल बनाया गया था।
भारत का बागवानी विभाग अब नेहरू निलय में स्थित है जो एक गेस्ट हाउस में बनाया गया है। कोई भी इस गेस्ट हाउस में अंदर प्रवेश नहीं कर सकता है लेकिन पर्यटकों के यहां के कुछ स्थानों पर फोटो खींचने की इजाजत है। बंगले पर पहुंचने के बाद, जनता यहां प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का लाभ भी उठा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications