Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» नंदी हिल्‍स

नंदी हिल्‍स पर्यटन - इतिहास और प्रकृति का मिश्रण

54

नंदी हिल्‍स, बंगलौर से 60 किमी. की दूरी पर स्थित है जो समुद्र स्‍तर से 4,851 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। नंदी हिल्‍स, चिक्‍काबल्‍लापुर जिले में स्‍वांकी बंगलौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास में स्थित है जो इस स्‍थान को आकर्षक पर्यटन स्‍थल बनाता है। यहां तक पर्यटक आसानी से पहुंच सकते है।

नंदी हिल्‍स और उसके आसपास स्थित पर्यटन स्‍थल

नंदी हिल्‍स का इतिहास बेहद दिलचस्‍प है। इसकी उत्‍पत्ति के बारे में कई कहानियां प्रसिद्ध है। कुछ लोगों का मानना है कि इस पहाड़ी का नाम ऐसा इसलिए है क्‍योंकि इसका आकार सोते हुए बैल की तरह है। इस पहाड़ी में अब तक पाएं गए सबूतों के आधार पर पता चलता है कि यह पहाड़ी चोल वंश के दौरान आंनदगिरि के नाम से जानी जाती थी।

इस पहाड़ी पर निर्मित मंदिरों में चोल वंश की झलक स्‍पष्‍ट रूप से देखने को मिलती है। नंदी हिल्‍स पर भारत की आजादी की लड़ाई के सबूत भी मिलते है, यहां टीपू सुल्‍तान ने एक दुर्ग भी बनवाया था, जिसे नंदीदुर्ग के नाम से जाना जाता है जो भारत की आजादी की लड़ाई का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है।

हालांकि यह 1791 में ब्रिटिश शासन तक गिर गया था। नंदी हिल्‍स की यात्रा आपके लिए यादगार हो सकती है। इसी स्‍थान पर टीपू सुल्‍तान लोगों को सजा - ए - मौत दिया करते थे और यहीं पर उनका ग्रीष्‍मकालीन महल हुआ करता था। यहीं पर एक ऐसा मार्ग भी था, जिसे गुप्‍त मार्ग के नाम से जाना जाता है और यहां से बचकर निकलने का रास्‍ता था।

यहां कई सुंदर मंदिर भी है जिनमें गवि वीरभद्र स्‍वामी मंदिर भी शामिल है। अमृत सरोवर वॉटर टैंक और होरटीकल्‍चर गार्डन यहां के प्रसिद्ध पिकनिक स्‍पॉट हैं। यहां आकर आप कई प्रकार की अन्‍य एक्‍टीविटी भी कर सकते है जैसे - पैराग्‍लाईडिंग और साइकि‍लिंग आदि।

नंदी हिल्‍स कैसे पहुंचे

नंदी हिल्‍स तक आसानी से रेल मार्ग, वायु मार्ग और सड़क मार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है। यहां तक पहुंचने के लिए कई साधन मौजूद है।

नंदी हिल्‍स की सैर का सबसे अच्‍छा समय

नंदी हिल्‍स की सबसे खूबसूरत दृश्‍यों को देखने के लिए आप मानसून के अलावा कभी भी आ सकते है। मानसून के दौरान यहां की यात्रा न करें।

नंदी हिल्‍स इसलिए है प्रसिद्ध

नंदी हिल्‍स मौसम

घूमने का सही मौसम नंदी हिल्‍स

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें नंदी हिल्‍स

  • सड़क मार्ग
    बंगलौर, नंदीग्राम और चिक्‍काबल्‍लापुर से नंदी हिल्‍स तक के लिए नियमित रूप से बस सुविधा उपलब्‍ध है। बंगलौर से दो घंटे के बस सफर के बाद नंदी हिल्‍स पहुंचा जा सकता है। और चिक्‍काबल्‍लापुर तक पहुंचने में एक घंटे का समय लगता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    नंदी हिल्‍स का सबसे नजदीकी रेलवे स्‍टेशन चिक्‍काबल्‍लापुर है जो नंदी हिल्‍स से 9 किमी. की दूरी पर स्थित है। पर्यटक नंदी हिल्‍स तक आने के लिए यहां से टैक्‍सी या कैब हॉयर कर सकते है। हालांकि, बंगलौर रेलवे स्‍टेशन भी नंदी हिल्‍स के नजदीकी रेलवे हेड में से एक है और भारत के कई शहरों से अच्‍छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां से दिल्‍ली, मुम्‍बई, चेन्‍नई और कोलकाता आदि जगहों के लिए ट्रेन आराम से मिल जाती है। चिक्‍काबल्‍लापुर से बंगलौर तक की ट्रेन पर नियमित रूप से उपलब्‍ध है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    नंदी हिल्‍स का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट बंगलौर में स्थित है। यहां से घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय, दोनों प्रकार की उड़ाने भरी जाती है। यह एयरपोर्ट, नंदी हिल्‍स से 33 किमी. की दूरी पर स्थित है। बंगलौर एयरपोर्ट, यूरोप, एशिया, अमेरिका और मिडिल ईस्‍ट आदि जगहों से आने वाले पर्यटकों के लिए एक आदर्श एयरपोर्ट है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Apr,Sun
Return On
20 Apr,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Apr,Sun
Check Out
20 Apr,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Apr,Sun
Return On
20 Apr,Mon