नरसा गाँव देखने जाने वाले लोगों को भीमगढ़ देखने की सलाह दी जाती है, जो एक प्राकृतिक पथरीला किला है और घने जंगलों के बीच में बसा है। ऐतिहासिक तथ्य के अनुसार, भीमगढ़ एक महान मराठा राजा, शिवाजी के द्वारा सीमा चौकी की तरह इस्तमाल किया जाता था। एक प्रसिद्द कहावत के अनुसार, पांडव भाइयों में से एक, भीम ने इस जगह का भ्रमण किया था इसलिए इसे भीमगढ़ का नाम दिया गया। यह जगह उन लोगों के लिए ही बनी है जो असली प्रकृति के बीच कुछ समय बिताना चाहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications