Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खुशखबरी : कल से शुरू हो रही है 10 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस, एक का बदल गया है टर्मिनल, List

खुशखबरी : कल से शुरू हो रही है 10 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस, एक का बदल गया है टर्मिनल, List

भारतीय रेलवे के लिए कल यानी 12 मार्च का दिन बेहद खास होने वाला है। भारतीय रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 85,000 करोड़ रुपए से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी 10 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस का भी उद्घाटन करेंगे।

इन सभी वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन पीएम मोदी अपने गुजरात दौरे के बीच अहमदाबाद से वर्चुअली करने वाले हैं। 10 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 वंदे भारत एक्सप्रेस के विस्तार को भी हरी झंडी दिखाएंगे। बता दें, जिन 10 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 12 मार्च को होने वाली है, उनमें से एक वंदे भारत एक्सप्रेस का टर्मिनल और इसके संचालन का दिन भी आखिरी समय में बदल दिया गया है।

10 new vande bharat express starting from 12th march

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बदलाव के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 15 मिनट का समय अतिरिक्त बचा लेगी। गौरतलब है कि वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। फरवरी 2019 में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया था।

कौन सी 10 नयी रूटों पर शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस :

  • अहमदाबाद - मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
  • सिकंदराबाद - विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
  • मैसूर - डॉ. एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई) वंदे भारत एक्सप्रेस
  • पटना - गोमतीनगर (लखनऊ) वंदे भारत एक्सप्रेस
  • पटना - न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • पुरी - विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
  • लखनऊ - देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस
  • कालाबुरागी - सर एम. विश्वैश्वरा टर्मिनल (बैंगलोर) वंदे भारत एक्सप्रेस
  • रांची - वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • खजुराहो - निजामुद्दीन (दिल्ली) वंदे भारत एक्सप्रेस

बदल गया है एक का टर्मिनल

vande bharat express file photo

12 मार्च को जिन 10 वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने वाली है, उनमें लखनऊ से पटना के बीच भी एक वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है। पहली यह ट्रेन लखनऊ के चारबाग टर्मिनल से खुलने वाली थी लेकिन अब इसका टर्मिनल बदल दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह ट्रेन लखनऊ के विश्वस्तरीय स्टेशन गोमतीनगर से खुलेगी। बताया जाता है कि इस बदलाव के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 15 मिनट का समय बचा लेगी।

यह ट्रेन बिहारवासियों के लिए काफी खास भी होने वाली है क्योंकि महज 6 घंटे में इस ट्रेन से पटना से अयोध्या पहुंचा जा सकेगा। लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन से पटना के बीच की दूरी को तय करने में यह ट्रेन 8 घंटे 45 मिनट का समय लेगी। पटना से लखनऊ के बीच रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव आरा, बक्सर, दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी और अयोध्या में होगा। शुक्रवार के अलावा सप्ताह के बाकी 6 दिन यह वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी।

4 वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा विस्तार :

  • अहमदाबाद - जामनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार द्वारका तक होगा।
  • अजमेर - दिल्ली सराय रोहिल्ला वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार चंडीगढ़ तक होगा।
  • गोखरपुर - लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार प्रयागराज तक होगा।
  • तिरुवनंतपुरम - कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार मैंगलोर तक होगा।

इसके अलावा आसनसोल-हाटिया और तिरुपति-कोल्लम स्टेशनों के बीच 2 नयी पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी कल यानी 12 मार्च से शुरू किया जाएगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+