Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में 3 रूट्स पर बंद कर दी गयी डबल डेकर बस, कौन-कौन और क्यों?

अहमदाबाद में 3 रूट्स पर बंद कर दी गयी डबल डेकर बस, कौन-कौन और क्यों?

यात्रियों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए अहमदाबाद म्यूनिसिपल ट्रांसपोर्ट सर्विस (AMTS) ने डबल डेकर बस सेवाओं की शुरुआत लगभग 1 साल पहले की थी। शुरुआत में 7 रूट्स पर डबल डेकर बसों को शुरू किया गया था, जो अहमदाबाद शहर के अलग-अलग हिस्सों में फैले हुए थे। डबल डेकर बस सेवाएं खासतौर पर बच्चों को खूब पसंद भी आ रही थी लेकिन अब एक बुरी खबर है।

अहमदाबाद के 3 रूट्स पर डबल डेकर बस सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसके लिए AMTS अधिकारियों की खराब योजनाओं को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

ahmedabad double decker bus

जिन 7 रूट्स पर डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का संचालन किया जा रहा था, उनमें शामिल हैं-

  • वस्त्रल गांव से लाल दरवाजा (रूट : 142)
  • विवेकानंद नगर से घुमा (रूट : 151)
  • शिलाज से लाल दरवाजा (रूट : 51)
  • सारंगपुर से सिंगर्वा गांव (रूट : 150)
  • इसनपुर से रानीप (रूट : 13/1)
  • वस्नल गांव से चांदखेड़ा (रूट : 410)
  • नरोदा से लम्भा क्रॉसिंग (रूट : 130)

अहमदाबाद में जिन 3 रूट्स पर डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों को बंद करने का फैसला लिया गया है उनमें शामिल है - वस्त्रल गांव से लाल दरवाजा, विवेकानंद नगर से घुमा और इसपुर से रनीप। बताया जाता है कि इन तीनों रूट्स पर डबल डेकर बसों की सर्वाधिक मांग पीक समय के दौरान होती थी। इन रूट्स पर डबल डेकर बसों के बंद हो जाने से निश्चित रूप से ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ व्यापार व उद्योग से जुड़े लोगों को भी हो सकता है।

ahmedabad double decker bus stopped

क्यों बंद करने का लिया गया फैसला?

Ahmedabad Mirror की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद में जिन 7 रूट्स पर एसी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों का संचालन होता था, उनमें से 3 रूट्स पर AMTS को नुकसान उठाना पड़ रहा था। बताया जाता है कि AMTS द्वारा उठाया जा रहा आर्थिक नुकसान पिछले लंबे समय से जारी था और अब इसे वहन कर पाना संभव नहीं हो रहा था।

इस वजह से 3 रूट्स पर AMTS के अधिकारियों ने डबल डेकर बस सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि AMTS के अधिकारी आर्थिक नुकसान के कारणों की पड़ताल करेंगे और इसकी वजह को ढूंढ निकालने की कोशिशें करेंगे।

इन तीन रूट्स पर डबल डेकर बस सेवाओं के बंद हो जाने का असर सिर्फ इन इलाकों में आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों पर ही नहीं बल्कि भविष्य में इन रूट्स पर एसी बसों के संचालन पर भी पड़ने वाला है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि 2 महीने बाद ही सर्दियों का मौसम खत्म होगा और अहमदाबाद में पड़ने वाली गर्मी भी जानलेवा होती है। उस समय एसी बसों की मांग काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में जिन रूट्स पर पहले से ही बसों का संचालन हो रहा हो, उन रूट्स को बंद कर देना चिंता का सबब बन सकता है।

More News

    Read more about: ahmedabad traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+