Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द हो सकती है शुरू, सफलतापूर्वक हुआ ट्रायल रन

अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द हो सकती है शुरू, सफलतापूर्वक हुआ ट्रायल रन

अहमदाबाद से मुंबई के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अगले कुछ सालों में लगभग 320 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बुलेट ट्रेन इस रूट पर चलेगी। इसके साथ ही इसी रूट पर स्वदेशी बुलेट ट्रेन चलाने की योजना भी बनायी गयी है जो 280 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। लेकिन...

इन सबसे पहले देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत अहमदाबाद से मुंबई के बीच होने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल स्टेशन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन संपन्न हुआ है।

ahmedabad-mumbai-vande-bharat express

India TV की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस ने अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच की 540 किमी की दूरी को महज 5 घंटा 25 मिनट में पूरा कर लिया। बताया जाता है कि अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल रन किया गया। यह ट्रायल रन बुधवार (15 जनवरी) को हुआ जिसने इस साल अहमदाबादवासियों के उत्तरायण को और भी खास बना दिया।

सुबह 7.15 बजे अहमदाबाद स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस खुली जो दोपहर 1.50 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंची। यानी 540 किमी की दूरी को इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन ने लगभग 5 घंटे 25 मिनट में पूरा किया।

जिस वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन किया गया, वह 16 कोच वाली ट्रेन थी जिसमें 11 एसी 3 टियर कोच, 4 एसी 2 टियर कोच और 1 फर्स्ट एसी कोच लगी थी। इससे पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने अधिकतम 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अपने कई ट्रायल रन को भी पूरा किया। यह ट्रायल रन राजस्थान में 40 किमी लंबे स्ट्रेच पर 3 दिनों तक चला था।

मीडिया से बात करते हुए इस बारे में रेल मंत्री अश्विनी ने कहा था कि यात्रियों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेनों का संचालन शुरू होने से पहले इस महीने के अंत तक इस ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा। बताया जाता है कि 2 जनवरी को राजस्थान में कोटा से बुंदी जिले के लबन तक 30 किमी की दूरी में जब वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेन का ट्रायल रन किया गया, तब इसे अधिकतम 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया गया।

mumbai-ahmedabad vande bharat express trail run

Times of India की मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अगले कुछ सप्ताह में इन ट्रायल रनों का सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा जिसके बाद रेलवे बोर्ड यह निर्धारित करेगी की इस ट्रेन का संचालन कब से और कौन से रूट पर किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रायल रन के दौरान न सिर्फ वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की गति बल्कि इस रूट पर हाई स्पीड ट्रेन के संचालन से संबंधित अन्य जरूरी बातें जैसे इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिग्नल, कम्यूनिकेशन और यात्री सुरक्षा आदि की जांच भी की गयी।

कब से शुरू होगी अहमदाबाद-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस?

रेलवे अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि अहमदाबाद-मुंबई रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ने न सिर्फ अपनी गतिसीमा को बढ़ाया है बल्कि इसने यह दूरी को तय करने में स्पीड के मामले में राजधानी एक्सप्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। इस रूट पर जिस वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेन का ट्रायल रन किया गया, वह देश की सबसे उम्दा ट्रेनों में से एक थी। इस ट्रेन की सामान्य कोच में एटेंडेंट के लिए 38 स्पेशल सीट, सभी कोच HL3 के साथ फायर सुरक्षा और ब्रेल नेविगेशन के युक्त है, ताकि दिव्यांगों को कोई समस्या न हो।

एसी फर्स्ट क्लास कोच में 24 सीट, एसी 2 टियर प्रत्येक कोच में 48 सीट, एसी 3 टियर प्रत्येक कोच में से 5 में 67 सीट और 4 में 55 सीटें हैं। कब से शुरू होगी, इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन मीडिया से बात करते हुए रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस रूट पर जैसे ही ट्रेन की रेक उपलब्ध हो जाती है, उसके बाद ही वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेन को जल्द से जल्द शुरू करने की योजना बनायी गयी है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+