Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कब खुलेगा अहमदाबाद का पल्लव जंक्शन नारनपुरा फ्लाईओवर? कितना बाकी है काम?

कब खुलेगा अहमदाबाद का पल्लव जंक्शन नारनपुरा फ्लाईओवर? कितना बाकी है काम?

अहमदाबाद शहर में ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इन महत्वपूर्ण कदमों में पूरे अहमदाबाद शहर में कई फ्लाईओवर का निर्माण भी शामिल है। इसी क्रम में अहमदाबाद के नारनपुरा फ्लाईओवर के बनने का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। अहमदाबाद के पल्लव जंक्शन पर बन रहे नारनपुरा फ्लाईओवर की वजह से इस इलाके की ट्रैफिक व्यवस्था में भी बाधा पहुंच रही है।

हालांकि इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है और जल्द ही इसका बाकी बचा काम भी पूरा कर इसे आम लोगों के लिए खोलने की संभावनाएं भी जतायी जा रही हैं। कब तक पूरा होगा अहमदाबाद के नारनपुरा फ्लाईओवर का काम? कब से खोला जा सकता है इसे आम नागरिकों के लिए? इस बारे में क्या कहना है अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) का?

ahmedabad-naranpura-flyover

अहमदाबाद के पल्लव जंक्शन पर नारनपुरा फ्लाईओवर को AMC ने 1 अप्रैल 2021 को मंजूरी दी थी। Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट में AMC के स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन देवांग दानी के हवाले से बताया जाता है कि एक बार इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो जाता है तो नारनपुरा की तरफ से आने वाली गाड़ियों या RTO की ओर जाने वाले वाहनों को सबसे ज्यादा सुविधा होगी।

दानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य इस साल मार्च अथवा अप्रैल से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इसे अप्रैल तक आम नागरिकों और वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जा सकता है।

देवांग दानी ने कहा कि यहां पर उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम को वेस्ट ज़ोन से जोड़ती हुई दो ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से पल्लव चार रास्ता पर बन रहे ब्रिज का निर्माण करीब 90% पूरा हो चुका है। ब्रिज के बीच में लॉन्चिंग पैड अभी भी निर्माणाधीन है, लेकिन पूरी उम्मीद है कि अप्रैल तक इस ब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस फ्लाईओवर का निर्माण अजय इंजीनियरिंग इंफ्रा प्रा. लि. ₹104 करोड़ की लागत से कर रही है, जो इसकी आनुमानिक लागत से करीब 34.5% ज्यादा है।

अप्रैल 2023 में कंपनी ने इसका निर्माण कार्य बंद कर दिया था, जिसके बाद AMC ने कंपनी के खिलाफ नोटिस भी जारी किया था। इसका निर्माण 24 महीनों के अंदर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित था, अब इसका उद्घाटन इस साल की पहली तिमाही के अंत या दूसरी तिमाही के शुरुआत (मार्च के अंत से लेकर अप्रैल के शुरुआत तक) करने का लक्ष्य बनाया गया है।

गौरतलब है कि (मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावे के अनुसार) नारनपुरा फ्लाईओवर का निर्माण वहीं कंपनी कर रही है, जिसने अहमदाबाद के हटकेश्वर फ्लाईओवर का निर्माण किया था।

इसके साथ ही दानी ने बताया कि टॉरेंट पावर के पास बन रहे मकर्बा रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी लगभग 85% पूरा कर लिया गया है। इसे भी अप्रैल के अंत तक अथवा मई के शुरुआत में आम नागरिकों के लिए खोल दिये जाने की संभावना है। बताया जाता है कि इस फ्लाईओवर के निर्माण ₹80.63 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। एक बार पूरी तरह से बन जाने के बाद इस फ्लाईओर की वजह से करीब 150,000 स्थानीय निवासियों को फायदा पहुंचेगा।

बता दें, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में अहमदाबाद शहर में कुल 81 फ्लाईओवर, रेलवे ब्रिज और नदियों पर बनाए गये ब्रिज मौजूद हैं।

More News

    Read more about: ahmedabad traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+