Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में सरदार पटेल रिंग रोड होगा 6 लेन चौड़ा, कब से शुरू होगा काम, और क्या-क्या नया बनेगा यहां?

अहमदाबाद में सरदार पटेल रिंग रोड होगा 6 लेन चौड़ा, कब से शुरू होगा काम, और क्या-क्या नया बनेगा यहां?

अहमदाबाद का सरदार पटेल (SP) रिंग रोड, जो शहर में ट्रैफिक के बहाव को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। अहमदाबाद के विकास और यहां ट्रैफिक का दबाव बढ़ने के साथ-साथ अब एसपी रिंग रोड पर भी ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ता जा रहा है। इसका नतीजा हो रहा है कि यहां आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या से आम लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है।

लोगों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) ने एसपी रिंग रोड को अब 4 लेन से 6 लेन चौड़ा करने का फैसला लिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने AMC के इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर भी लगा दी है। लेकिन इस परियोजना में सिर्फ रिंग रोड को ही चौड़ा नहीं किया जाएगा, बल्कि सरदार पटेल रिंग रोड के आसपास सुन्दरीकरण की भी योजना बनायी गयी है।

ahmedabad ring road widen project

सरदार पटेल रिंग रोड को चौड़ा बनाने के लिए कितना खर्च हो सकता है, रिंग रोड को चौड़ा करने का काम कब से शुरू होने की संभावना है? इन बातों की जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े -

क्या होगा रिंग रोड चौड़ा होने का फायदा?

अगर सरदार पटेल रिंग रोड को 4 लेन से बढ़ाकर 6 लेन चौड़ा किया जाता है, तो इससे क्या-क्या फायदा होगा? अहमदाबाद के सरदार पटेल रिंग रोड को 4 से 6 लेन चौड़ा करने का सबसे बड़ा फायदा ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियों में मिलेगा। क्योंकि चौड़ा होने के बाद रिंग रोड पर जगह ज्यादा होगी, जिससे यह रोड किसी 6 लेन चौड़े राजमार्ग जैसा बन जाएगा।

इस रिंग रोड पर कोई भी क्रॉसिंग या जंक्शन नहीं है। इसलिए चौड़ा होने के बाद ट्रैफिक के बहाव की निश्चित रूप से गति बढ़ जाएगी। 6 लेन चौड़ी सड़क बन जाने के बाद रिंग रोड के कारण राज्य के अंदर और राज्य के बाहर आने-जाने वाली गाड़ियों को भी काफी सुविधा होने वाली है।

कितनी होगी लागत?

Times of India की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मुख्यमंत्री पटेल के नेतृत्व में अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (AUDA) की बैठक में सरदार पटेल रिंग रोड को 4 लेन से बढ़ाकर 6 लेन चौड़ा बनाने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया।

बैठक के दौरान राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ही मुख्यमंत्री ने रिंग रोड को चौड़ा बनाने और उसके आसपास के विकास कार्यों के लिए ₹2100 करोड़ का अनुमोदन दिया। इस दौरान रिंग रोड को चौड़ा बनाने के जो फायदे बताए गये, उनमें भविष्य में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर होने वाले फायदे, ट्रैफिक को नियंत्रित करने में मिलने वाले फायदे गिनवाए गये।

क्या-क्या होगा विकास?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद रिंग रोड को 4 लेन से बढ़ाकर 6 लेन चौड़ा करने के साथ-साथ सर्विस रोड को भी चौड़ा बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। बताया जाता है कि सर्विस रोड, जो वर्तमान में 2 लेन चौड़ा है, उसे 3 या 4 लेन चौड़ा बनाया जाएगा। इसके साथ ही रिंग रोड को ग्रीन हाईवे बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किये जाएंगे। बताया जाता है कि इस परियोजना में सरदार पटेल रिंग रोड और सर्विस रोड को ही सिर्फ चौड़ा नहीं बनाया जाएगा बल्कि फूटपाथ को भी पहले के मुकाबले कहीं बेहतर बनाया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इसके साथ ही हरियाली को बढ़ावा देने के लिए रिंग रोड के आसपास ग्रीन ज़ोन बनाया जाएगा। साबरमती नदी पर भाट और कामोड में मौजूद दो ब्रिज को भी चौड़ा बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। इन दोनों ब्रिज को 2 लेन से बढ़ाकर 3 लेन चौड़ा करने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके साथ ही धोलेडा एक्सप्रेसवे जंक्शन पर एक फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा, ताकि ट्रैफिक के बहाव में कोई रुकावट पैदा न हो।

Ahmedabad Mirror की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी'25 के पहले सप्ताह में अहमदाबाद के सरदार पटेल रिंग रोड को चौड़ा बनाने के लिए टेंडर आमंत्रित किये जाएंगे। इस रिंग रोड के दोनों तरफ 2 नए लेन जोड़ने की योजना है। मीडिया रिपोर्ट में संभावना जतायी जा रही है कि अगले साल की पहली तिमाही में एसपी रिंग रोड को चौड़ा बनाने का काम शुरू हो सकता है। गौरतलब है कि सरदार पटेल रिंग रोड का निर्माण AUDA द्वारा लगभग ₹355 करोड़ की लागत से किया गया था। इसकी लंबाई लगभग 76 किमी है। साल 2004 में इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया था।

More News

    Read more about: ahmedabad travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+