Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अच्छी खबर! अहमदाबाद से कोल्हापुर के बीच शुरू होगी सीधी उड़ान सेवा, जाने Timing और किराया

अच्छी खबर! अहमदाबाद से कोल्हापुर के बीच शुरू होगी सीधी उड़ान सेवा, जाने Timing और किराया

अहमदाबाद वालों के लिए अच्छी खबर। अब महाराष्ट्र के कोल्हापुर तक आना-जाना अहमदाबाद वालों के लिए काफी आसान होने वाला है। एयरलाइंस कंपनी स्टार एयर ने अहमदाबाद से कोल्हापुर के बीच सीधी उड़ान सेवाओं की घोषणा की है। आमतौर पर अहमदाबाद से कोल्हापुर ट्रेन से जाने में करीब 18 घंटों से ज्यादा का समय लग जाता है, लेकिन फ्लाइट से आपको अहमदाबाद से कोल्हापुर के बीच की दूरी को तय करने में महज 1 घंटा 20 मिनट का समय लगेगा।

ahmedabad-kolhapur direct flight

आइए आपको इस फ्लाइट सेवा के विषय में विस्तार से जानकारी देते हैं :

कब से शुरू - मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से कोल्हापुर के बीच स्टार एयर (Star Air) की सीधी उड़ान सेवा 28 अक्तूबर से शुरू होगी।

क्या होगी Timing - अहमदाबाद-कोल्हापुर-अहमदाबाद उड़ान सेवा दैनिक न होकर सप्ताह में 4 दिन संचालित होगी। इन दोनों शहरों के बीच विमान सेवा सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। अहमदाबाद से कोल्हापुर के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान दोपहर को 12.50 बजे उड़ान भरेगी जो दोपहर 2.10 बजे कोल्हापुर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। वहीं कोल्हापुर से विमान सुबह 11 बजे उड़ान भरेगी जो दोपहर 12.20 बजे अहमदाबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। अहमदाबाद-कोल्हापुर के बीच आवाजाही में 2 घंटा 20 मिनट का समय लेगी।

कितना होगा किराया - बताया जाता है कि अहमदाबाद से कोल्हापुर की उड़ान के लिए यात्रियों को ₹4399 का किराया चुकाना होगा और कोल्हापुर से अहमदाबाद की फ्लाइट के लिए यात्रियों को ₹7199 का किराया चुकाना होगा। हालांकि इस किराए के साथ सर्विस चार्ज और जीएसटी भी जोड़ा जाएगा।

अगर आप सस्ती फ्लाइट सेवाओं का आनंद उठाना चाहते हैं तो अपनी यात्रा की तारीख से पहले जितनी जल्दी हो सके फ्लाइट बुक कर लें। इससे आपको भीड़ और मांग बढ़ जाने की वजह से किराए में होने वाली अतिरिक्त और अत्यधिक वृद्धि का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

More News

    Read more about: ahmedabad kolhapur flight
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+