Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एयर इंडिया ने लॉन्च की फ्लाइट में नयी एंटरटेनमेंट सर्विस, दुर्गा पूजा पर कोलकाता के लिए बढ़ाई उड़ानें

एयर इंडिया ने लॉन्च की फ्लाइट में नयी एंटरटेनमेंट सर्विस, दुर्गा पूजा पर कोलकाता के लिए बढ़ाई उड़ानें

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया ने फ्लाइट में अपने यात्रियों के एंटरटेनमेंट के लिए खास सुविधाओं की घोषणा की है। मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया ने अपने चौड़े आकार के एयरक्राफ्ट्स में उड़ान के दौरान वायरलेस एंटरटेनमेंट सेवाएं उपलब्ध करवाने की शुरुआत कर दी है।

इसके साथ ही दुर्गा पूजा पर कोलकाता आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए 4 शहरों से कोलकाता के लिए एयर इंडिया ने अपनी फ्लाइट्स की संख्या में भी वृद्धि की है। हालांकि यह इंतजाम अस्थायी रूप से है। इसके साथ ही त्योहारों के सीजन में एयर इंडिया ने अपने यात्रियों के लिए स्पेशल फेयर की भी घोषणा की है।

air india 1700 fligh ticket offer

फ्लाइट में नहीं होगा एंटरटेनमेंट कम

उड़ान के दौरान यात्रियों को बोरियस महसूस न हो, इस बात का खास ध्यान रखते हुए एयर इंडिया ने अपने चौड़े आकार वाले विमानों में नई एंटरटेनमेंट सर्विस विस्टा को शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि जल्द ही यह सर्विस छोटे आकार वाले विमानों में भी शुरू कर दी जाएगी। मीडिया में आने वाली कुछ खबरों में यह दावा किया गया था कि कई यात्रियों ने उड़ान के दौरान एंटरटेनमेंट सिस्टम के काम न करने की शिकायत दर्ज करवायी थी।

इसके बाद ही एयरलाइंस कंपनी ने पुराने बड़े विमानों और नये विमानों में एंटरटेनमेंट सर्विस में सुधार करने की पहल की है। बताया जाता है कि यह सर्विस फिलहाल बी777 और ए350 विमानों में उपलब्ध नहीं होगी।

कोलकाता के लिए 4 शहरों से अतिरिक्त उड़ान सेवा

दुर्गा पूजा के समय कोलकाता आने वाले पर्यटकों की संख्या में बड़ा उछाल आता है। इस समय फ्लाइट्स की मांग को पूरा करने के लिए एयर इंडिया ने अपनी तरफ से सारी तैयारियां कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया ने 20 सितंबर से अगले 1 महीने के लिए कई शहरों से कोलकाता के लिए दैनिक नॉन स्टॉप अतिरिक्त फ्लाइट्स संचालित करने की घोषणा की है।

air india extra flight to kolkata

जिन 4 शहरों से एयर इंडिया ने खासतौर पर दुर्गा पूजा के लिए अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की है, उनके नाम निम्न हैं :

  • बेंगलुरु (20 सितंबर से)
  • हैदराबाद (20 सितंबर से)
  • दिल्ली (15 अगस्त से विमानों की आवृत्ति बढ़ा दी है)
  • मुंबई (25 अगस्त से अतिरिक्त उड़ानें शुरू होंगी)

फ्लाइट की टिकटों पर पाएं अतिरिक्त छूट

एयर इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट पर चल रहे विशेष ऑफर के तहत त्योहारों के सीजन में स्पेशल फेयर लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹1700 है। यह स्पेशल फेयर घरेलू उड़ानों पर ही लागू होगी और इसकी बुकिंग एयर इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप से ही करनी होगी।

इसके अतिरिक्त अगर कोई यात्री 22 से 25 अगस्त के बीच एयर इंडिया के वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक करता है तो उसे 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। यह छूट खास तौर पर HDFC बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए ही उपलब्ध होगी। इसके लिए पेमेंट करते वक्त कोड - HDFC10 लगाना होगा। यह ऑफर घरेलू उड़ानों की टिकटों की बुकिंग पर ही लागू होगी।

More News

    Read more about: flight travel airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+