Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकाप्टर बुकिंग शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया और कितना है किराया?

अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकाप्टर बुकिंग शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया और कितना है किराया?

जून में ही बाबा बर्फानी की अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। उससे ठीक पहले अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकाप्टर सेवा की बुकिंग शुरू कर दी गयी है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) ने पूरी प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

बता दें, अमरनाथ यात्रा इस साल 29 जून को शुरू होगी, जो अगले 52 दिनों तक लगातार जारी रहेगी। बताया जाता है कि इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से 19 अगस्त तक चलेगी। रक्षा बंधन और श्रावण पूर्णिमा जैसे त्योहारों पर भी बाबा बर्फानी के दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे।

amarnath yatra helicopter booking

Times of India की एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कश्मीर बालटाल रूट के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने नीलगढ़-पंजतरणी-नीलगढ़ सेक्टर के लिए और पहलगाम रूट के लिए पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम सेक्टर के लिए हेलीकाप्टर सेवा की शुरुआत की है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने हेलीकाप्टर सेवा की बुकिंग के संबंध में विस्तार से जारी दी है। साथ ही बताया है कि हेलीकाप्टर का टिकट 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर ही उपलब्ध होगी।

कैसे करेंगे बुक

अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकाप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग अमरनाथ श्राइन के आधिकारिक वेबसाइट JKSASB.nic.in पर जाकर की जा सकती है। श्राइन के वेबसाइट पर जाकर Online Services टैब पर क्लीक करना होगा। उसके बाद हेलीकाप्टर टिकट बुकिंग/प्रिंटिंग पर क्लीक करें। इसके बाद आगे दी गयी पद्धति के आधार पर हेलीकाप्टर के लिए टिकट की बुकिंग कर सकते हैं :

  • सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आई के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद मोबाइल पर आए OTP के माध्यम से अपना नंबर वेरिफाई करवाएं।
  • सबसे पहले लीड पैसेंजर का प्रोफाइल बनाएं और सह-यात्रियों के नाम को जोड़े।
  • अगले चरण में हेली टिकट बुक कर लें।
  • टिकट बुकिंग प्रक्रिया और पेमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना हेली टिकट डाउनलोड करना बिल्कुल मत भूलें।
amarnath cave yatra 2024

कितना है किराया

  • पहलगाम से पंजतरणी वनवे किराया - ₹4,900
  • पहलगाम से पंजतरणी राउंड ट्रिप किराया - ₹9,800
  • नीलगढ़ से पंजतरणी वनवे किराया - ₹3,250
  • नीलगढ़ से पंजतरणी राउंड ट्रिप किराया - ₹6,500

एक दिन में एक हेलीकाप्टर 5 से 6 घंटे के अंतराल पर ट्रिप्स पर लेकर जाता है। तीर्थयात्रियों को अपने साथ ओरिजीनल फोटो आईडी कार्ड और अपने साथ हेल्थ सर्टिफिकेट रखना अनिवार्य है। साथ ही यात्रियों को अपने-अपने निर्धारित हेलीपैड पर बुक्ड टाइम स्लॉट से करीब 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है।

यात्रियों की सुविधा के लिए 15 अप्रैल से ही एडवांस रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है और इस साल 125 संस्थानों को अमरनाथ तीर्थ यात्रा पथ पर लंगर लगाने की अनुमति दी गयी है, जो पूरी यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को भोजन व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करवाते रहते हैं।

More News

    Read more about: amarnath yatra lord shiva
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+