Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »श्री रामा मंदिर के तर्ज पर बन रहा अयोध्या का नया मॉडल रेलवे स्टेशन

श्री रामा मंदिर के तर्ज पर बन रहा अयोध्या का नया मॉडल रेलवे स्टेशन

Ayodhya railway station

श्री राम भगवान के जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ बताया जा रहा है की राम मंदिर मॉडल के तर्ज पर तैयार अयोध्या मॉडल रेलवे स्टेशन के फस्ट फेज का कार्य भी दिसंबर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद फरवरी 2023 में इस रेलवे स्टेशन को यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही रेलवे विभाग ने भी स्टेशन के उद्घाटन की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के रेलवे स्टेशन का उद्घाटन के लिए पहुंच सकते हैं।

Ayodhya railway station

50 हजार से ज्यादा यात्रियों का इंतजाम

रामलला के जन्म स्थान परिसर में मंदिर निर्माण का काम चल रहा है। जनवरी 2024 में श्री रामलला मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। इसके बाद दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही कई गुना बढ़ जाएगी, जिसे देखते हुए यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। इसी के तहत यात्रियों के लिए प्रमुख सुविधाओं के साथ रेलवे स्टेशन का निर्माण तेजी से हो रहा है। खास बात यह है की अयोध्या रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्री रामलला के भव्य मंदिर का दर्शन रेलवे स्टेशन से ही कर पाएंगे। 50 हजार से ज्यादा यात्रियों के ठहरने के लिए आधुनिक सुविधा से लैस इस स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है।

राम मंदिर के तर्ज पर बन रहे रेलवे स्टेशन पर भी बंसी पहाड़पुर के पत्थर लगाए गए हैं, जिससे यह स्टेशन अगले 100 सालों तक सुरक्षित रहेगा। बता दें इस अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन में एक्सीलेटर, एसी वेटिंग रूम, आधुनिक शौचालय, दूध पिलाने वाली महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से सुविधा दी गई है। बताया जा रहा है की इस स्टेशन के ऊपर से 2 शिखर, 4 पिरामिड, बीच में मुकुट और धनुष जो मंदिर को दर्शाती है, वह नजर आएगा।

क्यों खास होगा नया स्टेशन ?

मॉडल रेलवे स्टेशन आसमान से देखने पर मंदिर की तरह ही नजर आएगा।
- राम मंदिर की तर्ज पर 2 शिखर, 4 पिरामिड होंगे।
- मुख्य द्वार के ऊपर धनुष चक्र और मुकुट का निर्माण होगा।
- मॉडल रेलवे स्टेशन का ऊपर हिस्सा ग्रीन लाइट से चमकेगा।
- मॉडल रेलवे स्टेशन को भव्य रूप देने के लिए श्री राम मंदिर में लगने वाला गुलाबी पत्थर लगाया जा रहा है।
- मॉडल रेलवे स्टेशन पर सोलर पैनल लगे होंगे.

स्टेशन में क्या होगी सुविधाएं ?

- मॉडल रेलवे स्टेशन में 4 एक्सीलेटर, 6 लिफ्ट और साथ ही रैंप की सुविधा होगी।
- मॉडल रेलवे स्टेशन में एसी वेटिंग रूम और लेडीज के लिए अलग रूम होगा।
- मॉडल रेलवे स्टेशन का 60% हिस्सा पूरी तरह एसी वाला होगा।
- मॉडल रेलवे स्टेशन में 2 फूड प्लाजा होंगे।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+