Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर में 18 किमी लंबा टनल रोड और स्काई डेक को मिली कर्नाटक मंत्रिमंडल की मंजूरी

बैंगलोर में 18 किमी लंबा टनल रोड और स्काई डेक को मिली कर्नाटक मंत्रिमंडल की मंजूरी

कर्नाटक मंत्रिमंडल ने बैंगलोर के पहले टनल रोड परियोजना को हरी झंडी दिखा दी है। इस ट्यूब टनल रोड का निर्माण बैंगलोर में होने वाली जाम की समस्या से निजात पाने के लिए उम्मीद की एक किरण के तौर पर ही किया जाएगा। इसके साथ ही बैंगलोर में स्काई डेक बनाने का डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का सपना भी अब पूरा होने वाला है क्योंकि कर्नाटक मंत्रिमंडल की बैठक में उसे भी मंजूरी मिल गयी है।

bangalore tunnel road

बैंगलोर में टनल रोड परियोजना का पहला फेज के तहत ट्वीन ट्यूब टनल बनाया जाएगा, जो 18 किमी लंबा होगा। यह टनल हेब्बल फ्लाईओवर से सेंट्रल सिल्क बोर्ड जंक्शन तक जाएगा जिसमें 5 एंट्री और एग्जिट प्वाएंट्स भी होंगे। मिली जानकारी के अनुसार इस टनल को बनाने में करीब ₹12,690 करोड़ की लागत आएगी।

बैंगलोर का यह पहला टनल रोड होगा, जो इस क्षेत्र में लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्याओं से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। टनल रोड को मिली मंजूरी के बारे में बात करते हुए कर्नाटक मंत्रिमंडल के मंत्री एचके पाटिल ने बताया कि जल्द ही इसके लिए टेंडर भी आमंत्रित किये जाएंगे।

इसके साथ ही 250 मीटर ऊंचे स्काई डेक (Sky Deck) को बनाने की योजना को भी हरी झंडी मिल गयी है। मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना की आनुमानिक लागत लगभग ₹500 करोड़ होने वाली है। यह स्काई डेक बैंगलोर शहर का बर्ड आई व्यू देगा जो बेहद आकर्षक और रोमांचक अनुभव होने वाला है। हालांकि स्काई डेक का निर्माण कहां होगा, इस बारे में अभी भी फैसला होना बाकी है। Times of India की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि राज्य सरकार ने स्काई डेक के लिए 2-3 जगहों को चिह्नित किया है, जिनमें NICE रोड भी शामिल हैं।

bangalore sky deck

मंत्रिमंडल की बैठक में सड़कों के किनारे स्ट्रीट लाइट में लगे पारंपरिक बल्ब के बजाए LED बल्ब लगाने पर भी सहमति हुई है, जिसे लगाने और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी निजी कंपनी को सौंप दी जाएगी। लगभग ₹686 करोड़ की लागत से ये LED बल्ब लगाए जाएंगे और अगले 7 सालों तक निजी कंपनी इनकी देखरेख करेंगी। उम्मीद की जा रही है कि इससे राज्य सरकार वार्षिक ₹300 करोड़ बिजली पर बचाएगी। इसके अलावा ₹20 करोड़ की लागत से 52 नये इंदिरा कैंटिन बनाने पर भी मंजूरी दी गयी है। ये कैंटिन नये बने वार्ड में बनाए जाएंगे।

More News

    Read more about: bangalore traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+