Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर के इस्कॉन मंदिर में मनाया जा रहा है 25वां रजत जयंती ब्रह्म महोत्सव

बैंगलोर के इस्कॉन मंदिर में मनाया जा रहा है 25वां रजत जयंती ब्रह्म महोत्सव

बेंगलुरु के इस्कॉन मंदिर में भगवान और समाज सेवा की 25वीं रजत जयंती के अवसर पर विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर 21 अप्रैल से 03 मई तक एक अविस्मरणीय अलौकिक दिव्य "ब्रह्म महोत्सव" पूजा-अर्चना समारोह आयोजित किया जा रहा है।

समारोह के दौरान प्रभु मधु पंडित व प्रभु चंचल पति, प्रभु लक्ष्मीपति और प्रभु अनंतवीर्य ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को अपने-अपने विचारों से अवगत कराया। उन्होंने सभी भक्तों को बताया कि प्रभु पाद जी के त्याग और समर्पण भाव से प्रेरणा लेनी चाहिए।

iskcon temple bangalore

साथ ही उन्होंने कहा कि गृहस्थ जीवन में भी सभी को नियमित ब्रम्हमुहूर्त में महामंत्र का जाप करना चाहिए। श्रीकृष्ण जी की गीता वाणी का अध्ययन करके अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस दौरान इस्कॉन मंदिर में काफी संख्या में भक्त उपस्थित रहे जिन्होंने प्रवचन के बाद राधा-कृष्ण के दर्शन किये। प्रसादम् और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

संध्या काल में राधा-कृष्ण पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर में अन्य दिनों की अपेक्षा प्रत्येक शनिवार और रविवार को सभी आयु वर्गों के भक्तों की उपस्थिति अधिक रहती है। 21 अप्रैल से 03 मई तक मनाये जा रहे ब्रह्म महोत्सव उत्सव में हिस्सा लेने के लिए संपूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों से भक्त पहुंच रहे हैं।

बता दें, बैंगलोर का इस्कॉन मंदिर यहां के सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है। इस इमारत में कई अत्याधुनिक सुविधाओं में मल्टी-विजन सिनेमा थियेटर, कम्प्यूटर सहायता प्रस्तुतिकरण थियेटर एवं वैदिक पुस्तकालय और उपदेशात्मक पुस्तकालय है। इस मंदिर के अनुयाई सदस्यों व गैर-सदस्यों के लिए यहां रहने की भी काफी उत्तम सुविधा उपलब्ध है।

अपनी विशाल सरंचना के कारण इस्कॉन मंदिर बेंगलुरु में बहुत प्रसिद्ध है और यह बेंगलुरु का सबसे मुख्य पर्यटन स्थान भी है। इस मंदिर में आधुनिक और वास्तुकला का दक्षिण भरतीय मिश्रण परंपरागत रूप से पाया जाता है। मंदिर में अन्य संरचनाएं बहु दृष्टि सिनेमा थिएटर और वैदिक पुस्तकालय। मंदिर में भक्तों के लिए रहने कि सुविधाएं भी उपलब्ध है।

बैंगलोर के इस्कॉन मंदिर परिसर में कुछ 6 मंदिर हैं -

  • राधा-कृष्ण मंदिर (मुख्य मंदिर)
  • कृष्ण-बलराम मंदिर
  • निताई गौरंगा मंदिर (चैतन्य महाप्रभु और नित्यानन्दा)
  • श्रीनिवास गोविंदा (वेंकटेश्वरा)
  • प्रह्लाद-नरसिंह मंदिर एवं श्रीला प्रभुपादा मंदिर
  • बैकुंठ हिल में तिरुपति बालाजी मंदिर और योग व भोग नरसिम्हा मंदिर

गौरतलब है कि उत्तर बेंगलुरु के राजाजीनगर में स्थित राधा-कृष्ण का मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर है। इस मंदिर का शंकर दयाल शर्मा ने सन् 1997 में उद्घाटन किया था।

More News

    Read more about: bangalore festival
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+